रामनगर नगर परिषद प्रशासन ने 39 अवैध कब्जा को मुक्त कराया

WhatsApp Channel Join Now
रामनगर नगर परिषद प्रशासन ने 39 अवैध कब्जा को मुक्त कराया


रामनगर नगर परिषद प्रशासन ने 39 अवैध कब्जा को मुक्त कराया


पश्चिम चंपारण (बगहा),25 अप्रैल (हि.स. )। पश्चिम चम्पारण जिलांतर्गत रामनगर शहर को

जाम मुक्त बनाने और व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए रामनगर नगर परिषद् प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में शनिवार को रहा है। आज नगर परिषद्, रामनगर ने शहर के मुख्य हिस्सों में सघन अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया है, जिससे अवैध कब्जाधारियों में हड़कंप मच गया।

नगर परिषद् की टीम ने शहर के व्यस्ततम इलाके अम्बेडकर चौक से लेकर रेलवे ओवर ब्रिज के उत्तरी भाग तक सड़क के दोनों ओर किये गए अस्थायी अतिक्रमण को हटाया। इस अभियान के दौरान कुल 39 दुकानदारों से सड़क और फुटपाथ पर किए गये अवैध कब्जा को मुक्त कराया गया।

टीम ने कई दुकानों के बाहर रखे सामान और अस्थायी ढांचों को हटवाया ताकि यातायात सुचारू रूप से चल सके।अतिक्रमण हटाने के साथ-साथ प्रशासन ने दुकानदारों के कानूनी दस्तावेजों की भी जांच- पड़ताल की है। अभियान के दौरान दुकानों के ट्रेड लाइसेंस (व्यापार अनुज्ञप्ति) की सघन जांच की गई। अधिकारियों ने सख्त निर्देश दिया कि जो भी व्यवसायी बिना वैध लाइसेंस के दुकान संचालित कर रहे हैं, वे जल्द से जल्द अपना निबंधन करा लें, अन्यथा उन्हें भारी जुर्माना भरना पड़ सकता है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द नाथ तिवारी

Share this story