कटिहार में रामनवमी और शोभा यात्रा के लिए यातायात व्यवस्था

WhatsApp Channel Join Now
कटिहार में रामनवमी और शोभा यात्रा के लिए यातायात व्यवस्था


कटिहार, 25 मार्च (हि.स.)। रामनवमी पूजा और शोभा यात्रा के मद्देनजर गुरुवार 26 मार्च को सुबह 10 बजे से शोभायात्रा समाप्ति तक शहर में यातायात व्यवस्था के लिए वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था की गई है। मनिहारी से कटिहार आने वाले छोटे वाहन वेशर्मापुल होते हुए एनएच -131A से आगे बढ़कर आईपीजी मॉल (दलन) से बीएमपी-07 के रास्ते अम्बेडकर चौक से कटिहार जंक्शन तक जाएंगे।

गौशाला गेट (रेल ओवरब्रिज) से सभी वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा, इसलिए उस रास्ते से आने वाले वाहन अन्य वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। प्राणपुर से कटिहार आने वाले छोटे वाहन एनएच-131ए से आईपीजी मॉल (दलन) होते हुए बीएमपी-07 के रास्ते अम्बेडकर चौक से कटिहार जंक्शन तक जाएंगे।

सुरतुलसी कॉलेज मोड़ से कटिहार शहर की ओर सभी वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा, इसलिए वहां से आने वाले वाहन अन्य मार्गों का उपयोग करें। जीआरपी चौक से शहीद चौक की ओर सभी वाहनों का प्रवेश भी बंद रहेगा।

बड़े वाहनों का प्रवेश सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक बंद रहेगा, जबकि आपातकालीन सेवा से जुड़े वाहनों पर ये प्रतिबंध लागू नहीं होंगे। जिला प्रशासन ने लोगों से अपील किया है कि रामनवमी शोभायात्रा के कारण शहर में भारी भीड़ होगी, इसलिए वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें और यातायात नियमों का पालन करें।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विनोद सिंह

Share this story