बक्सर में 268 रक्तवीरों का सम्मान, 19 रक्तवीरांगनाएं भी हुईं सम्मानित

WhatsApp Channel Join Now
बक्सर में 268 रक्तवीरों का सम्मान, 19 रक्तवीरांगनाएं भी हुईं सम्मानित


बक्सर, 09 अगस्त (हि.स.)। पुलिस चौकी स्थित जग नारायण गोयल स्मृति भवन में रविवार को ब्यूटीफुल लाइफ ऑनलाइन ऑन डोनेटिंग ब्लड, बक्सर द्वारा रक्तदाता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य पार्षद कमरून निशा, रेड क्रॉस के चेयरमैन सुरेश अग्रवाल, भारत विकास परिषद की अध्यक्ष वर्षा पांडे, बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष रोहतास गोयल, व्यवसायी अनिल जायसवाल, टी.डी. ब्लड बैंक के जीएम जयराम, रेड क्रॉस के उपाध्यक्ष सौरभ तिवारी, युवा भाजपा नेता सौरभ तिवारी, इंडस्ट्रियल एरिया के अध्यक्ष बृजकिशोर सिंह तथा जनस्वराज के जिलाध्यक्ष बजरंगी मिश्रा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

समारोह में 19 रक्तवीरांगनाओं सहित कुल 268 रक्तवीरों को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद के जीवन को बचाने का सबसे बड़ा मानवीय कार्य है। नियमित रक्तदान के प्रति युवाओं और समाज के अन्य वर्गों को जागरूक करने की जरूरत है।

कार्यक्रम में रेड क्रॉस के कोषाध्यक्ष दीपक अग्रवाल, सदर ब्लड बैंक प्रभारी अमलेश कुमार, , मां तपेश्वर देवी ब्लड सेंटर के संतोष चौबे, रेड क्रॉस सचिव श्रवण तिवारी, ब्लड बैंक प्रभारी सचिन राय, श्री धनपत राय हॉस्पिटल की निदेशक शिखा राय, निसार अहमद, सुनील चौरसिया, महेश भौतिक सहित ब्लड बक्सर की पूरी टीम मौजूद रही। समारोह में रक्तदाताओं को सम्मानित कर उनके सामाजिक योगदान की सराहना की गई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Jitendra Kumar Mishra

Share this story