मनाई गई राजीव गांधी की पुण्यतिथि एवं सदानंद सिंह की जयंती

WhatsApp Channel Join Now
मनाई गई राजीव गांधी की पुण्यतिथि एवं सदानंद सिंह की जयंती


भागलपुर, 21 मई (हि.स.)। जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वाधान में गुरुवार को जिला प्रभारी राहुल सिंह चौहान के नेतृत्व में भारत रत्न एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि एवं बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के पूर्व अध्यक्ष स्व० सदानंद सिंह जी की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनायी गई। कार्यक्रम का आयोजन जिला कांग्रेस भवन में किया गया,जिसका संचालन राजेश रंजन राजू ने किया।

कार्यक्रम की शुरुआत स्व राजीव गांधी एवं स्व० सदानंद सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं दो मिनट का मौन रखकर की गई। उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने दोनों महान विभूतियों के योगदान को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर जिला प्रभारी राहुल सिंह चौहान ने कहा कि राजीव गांधी जी ने देश को आधुनिक भारत की दिशा देने का कार्य किया। सूचना प्रौद्योगिकी, पंचायती राज व्यवस्था, युवाओं को मताधिकार एवं दूरसंचार क्रांति जैसे ऐतिहासिक निर्णयों के माध्यम से उन्होंने भारत को नई सोच और नई ऊर्जा प्रदान की।

स्व सदानंद सिंह ने बिहार में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने एवं जनसरोकार की राजनीति को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। उनका सादगीपूर्ण जीवन एवं संगठन के प्रति समर्पण कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

Share this story