मुख्य चुनाव आयुक्त निष्पक्ष न हो कर सिर्फ भाजपा को लाभ पहुंचाने के लिए देश में एसआईआर कराए : विधायक

WhatsApp Channel Join Now
मुख्य चुनाव आयुक्त निष्पक्ष न हो कर सिर्फ भाजपा को लाभ पहुंचाने के लिए देश में एसआईआर कराए : विधायक


बक्सर , 25 सितंबर (हि.स.)। बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल द्वारा पूरे बिहार में भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पुतला दहन का कार्यक्रम रखा गया था। उसी क्रम मे शुक्रवार को बक्सर राष्ट्रीय जनता दल द्वारा जिला अध्यक्ष शेषनाथ सिंह के नेतृत्व में सभी नेता जिला कार्यालय से चल कर आंबेडकर चौक पहुंचे और भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया गया।

कार्यकर्ताओं ने जोर जोर से नारा लगाया कि भाजपा के एजेंट ज्ञानेश कुमार गद्दी छोड़ो। वही उपस्थित ब्रम्हपुर राजद विधायक शम्भु यादव ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त निष्पक्ष न हो कर सिर्फ और सिर्फ भाजपा को लाभ पहुंचाने के लिए देश में एसआईआर कराए। उनके समकक्ष जो दो और चुनाव आयुक्त हैं उनलोगों से बिना सलाह लिए हर काम के लिए स्वयं अपने निर्णय लेते रहे। उन्होंने कहा कि एसआईआर के माध्यम से बिहार,बंगाल,महाराष्ट्रं ,मध्य प्रदेश, दिल्ली और काई राज्यों में भारी संख्या में मतदाताओं के वोटर लिस्ट से नाम कटवा दिए। उसका सीधा सीधा लाभ भाजपा को मिला। परिणाम ये हुआ कि जिसकी सरकार बननी चाहिए वह सरकार नहीं बन पाई और भाजपा की सरकार भारी बहुमत से बन गई।

जिला अध्यक्ष शेषनाथ सिंह अपने संबोधन में कहा कि एक समय था की पूरे विश्व में जो चुनाव आयोग है उसमें भारत का निर्वाचन आयोग एक नंबर था और आज वही निर्वाचन आयोग सिर्फ एक व्यक्ति ज्ञानेश कुमार गुप्ता के चलते पूरे विश्व में बदनाम हो गया है। अगर इसी तरह चुनाव आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त बनते रहेंगे तो देश से लोकतंत्र ख़त्म हो जाएगा।

हिन्दुस्थान समाचार / Jitendra Kumar Mishra

Share this story