नवादा के राज आर्यन बने बैडमिंटन के 'स्टेट चैंपियन'; लहराया जीत का परचम!!

WhatsApp Channel Join Now
नवादा के राज आर्यन बने बैडमिंटन के 'स्टेट चैंपियन'; लहराया जीत का परचम!!


नवादा, 10 अगस्त (हि.स.)। नवादा के बैडमिंटन खिलाड़ी राज आर्यन ने पटना में सोमवार को आयोजित 'सीनियर स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप' में अपनी खेल प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए चैंपियन के खिताब पर कब्जा किया।

राज आर्यन ने मुजफ्फरपुर के अमृत राज के साथ मिलकर युगल मुकाबले में खिताब अपने नाम कर नवादा जिले का गौरव बढ़ाया है।टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में राज आर्यन और अमृत राज की जोड़ी का सामना पटना के अनुभवी खिलाड़ियों तबरेज और रणवीर सिंह की जोड़ी से हुआ।

राज आर्यन और उनके साथी ने शुरू से ही खेल पर अपना दबदबा बनाए रखा। शानदार तालमेल और सटीक स्मैश के दम पर नवादा-मुजफ्फरपुर की इस जोड़ी ने पटना के खिलाड़ियों को संभलने का मौका तक नहीं दिया। उन्होंने सीधे सेटों में 15-9 और 15-9 से जीत दर्ज कर स्टेट चैंपियनशिप की ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया।---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजय कुमार सुमन

Share this story