सिमराहा रेलवे स्टेशन पर मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल ट्रेन में लगेगी निःशुल्क चिकित्सा शिविर
अररिया 21 फरवरी(हि.स.)। कटिहार-जोगबनी रेलखंड के सिमराहा रेलवे स्टेशन पर 09 से 29 मार्च तक इंपैक्ट इण्डिया फाउंडेशन संस्था के बैनर तले विश्व की पहली मल्टी स्पेशलिस्ट अस्पताल ट्रेन के द्वारा स्वास्थ्य शिविर लगाकर कई प्रकार के रोगियों का निःशुल्क ईलाज किया जाएगा।
आंखों की जॉच एवं मोतियाबिंद का आपरेशन 09 से 14 मार्च तक जॉच एवं 10 से 15 मार्च तक सर्जरी तक होगी। वहीं कानों की जॉच एवं सर्जरी 15 से 19 मार्च तक जॉच एवं 16 से 20 मार्च तक सर्जरी, कटे फटे होंठ एवं जले हुएं शरीर का अंग का प्लास्टिक सर्जरी 20 से 23 मार्च तक जॉच एवं 21 से 24 मार्च तक सर्जरी ऑर्थोपेडिक सुधारात्मक सर्जरी हेतु 18 वर्ष से कम उम्र के लिए जॉच 20 से 23 मार्च तक एवं सर्जरी 21 से 24 मार्च तक होगी। यह सेवा बीस दिनों तक 9 से 29 मार्च तक चलेगा।
इस संबंध में भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष एवं पूर्व जिला परिषद सदस्य दिलीप पटेल ने बताया कि संस्था के द्वारा यह एक बहुत ही अच्छी पहल है, जिससे हजारों लोगों को स्वास्थ्य से संबंधी लोगों को लाभ मिलेगा।
दिलीप ने बताया क्षेत्र के के समाजसेवी सहित कई जनप्रतिनिधि भी स्वास्थ्य शिविर को सफल बनाने के लिए भरपूर सहयोग कर रहे हैं। वहीं संस्था के कर्मियों के द्वारा गांव स्तर पर कैंप लगाकर लोगों रजिस्ट्रेशन कार्ड बनवा रहे है। कर्मियों में से मुख्य रूप से उमेश मंडल, सुहेश रौशन, प्रदीप मंडल शामिल हैं। वहीं स्वास्थ्य शिविर को सफल बनाने को लेकर मुखिया प्रतिनिधि आफताब आलम चुन्ना, चंदन पटेल, अखलेश यादव, देवेन्द्र गुप्ता पिंटू, शंकर भगत, परवेज आलम, देव कुमार मंडल सहित भारी संख्या में लोग प्रचार प्रसार में जुटे हुए हैं।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

