वित्तीय गड़बड़ी को लेकर साहेबगंज थाना ने की फारबिसगंज ईओ के आवास और कार्यालय में छापेमारी

WhatsApp Channel Join Now
वित्तीय गड़बड़ी को लेकर साहेबगंज थाना ने की फारबिसगंज ईओ के आवास और कार्यालय में छापेमारी


वित्तीय गड़बड़ी को लेकर साहेबगंज थाना ने की फारबिसगंज ईओ के आवास और कार्यालय में छापेमारी


अररिया 11 जुलाई(हि.स.)।

मुजफ्फरपुर के साहेबगंज नगर परिषद के तत्कालीन कार्यपालक पदाधिकारी एवं फारबिसगंज के वर्तमान पदाधिकारी रंधीर लाल की गिरफ्तारी के लिए साहेबगंज थाना की पुलिस ने उनके आवास सहित फारबिसगंज नगर परिषद कार्यालय में छापेमारी की।

छापेमारी में साहेबगंज थाना पुलिस के साथ फारबिसगंज थाना की पुलिस भी साथ रही। लेकिन गिरफ्तारी के भय से पहले ही कार्यपालक पदाधिकारी रंधीर लाल फरार हो गए। साहेबगंज थाना के सब इंस्पेक्टर कुणाल कुमार और पुलिस टीम ने फारबिसगंज थाना पुलिस के साथ दोनों स्थानों पर छापेमारी की।

फारबिसगंज थाना से एसआई अमित राज,उपेन्द्र शर्मा,आशुतोष मिश्रा,संदीप कुमार के साथ पुलिस बल थे।कार्यपालक पदाधिकारी पर साहेबगंज नगर परिषद में ईओ के पद पर रहते हुए पदस्थापन अवधि में नियम के विरुद्ध सामग्रियों के क्रय करने,विभागीय निर्देशों का उल्लंघन करने और वित्तीय अनियमितता का आरोप है।नगर विकास एवं आवास विभाग के पत्रांक 1225 दिनांक 21.04.2026 के आधार पर साहेबगंज थाना में कांड संख्या 344/2026 दिनांक 28.04.2026 बीएनएस की धारा 316(5),318(4) के तहत मामला दर्ज है।

कार्यपालक पदाधिकारी रंधीर लाल पर साहेबगंज नगर परिषद में पदस्थापित रहते हुए जेम पोर्टल के माध्यम से खरीद की गई 3000 स्ट्रीट लाइट,एक रिफ्यूज कॉम्पेक्टर,सात एवं 20 हाई मास्ट लाइटिंग टावर सहित सीसीटीवी की खरीददारी में भारी अनियमितता बरते जाने का आरोप है।

साहेबगंज से आई पुलिस टीम ने बीती देर रात फारबिसगंज थाना पुलिस के साथ उनके आवास पर भी छापेमारी की थी,जिसमें वे घर में नहीं मिले।वहीं शनिवार को साहेबगंज पुलिस फारबिसगंज नगर परिषद कार्यालय में भी छपेमारी की,लेकिन वहां से भी वे नदारद दिखे।

नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी रंधीर लाल का सारा मोबाइल नंबर का स्वीच भी ऑफ है।साहेबगंज थाना की पुलिस काफी देर तक फारबिसगंज नगर परिषद कार्यालय में जमे रहे और प्रधान सहायक के साथ अन्य कर्मचारियों से भी पूछताछ की।

मामले में केस के अनुसंधानकर्ता कुणाल कुमार ने बताया कि रंधीर लाल ने एंटीसेप्टरी बेल को लेकर पटना हाईकोर्ट में याचिका डाला था,लेकिन कोर्ट ने उन्हें जमानत देने से इंकार करते हुए उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है,जिसके तहत छापेमारी की गई।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story