जिले के तीन गैस एजेंसियों पर की गई छापेमारी

WhatsApp Channel Join Now
जिले के तीन गैस एजेंसियों पर की गई छापेमारी


अररिया 28 अप्रैल(हि.स.)। जिला में एलपीजी गैस की आपूर्ति को सुचारू, पारदर्शी एवं प्रभावी बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार कदम उठाए जा रहे हैं।डीएम विनोद दूहन के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा सख्ती बरतते हुए मंगलवार को तीन गैस एजेंसियों पर छापेमारी की गई। हालांकि छापेमारी में किसी तरह की

अनियमितता की बात सामने नहीं आई।

उपभोक्ताओं के शिकायतों के निष्पादन हेतु स्थापित नियंत्रण कक्ष में अब तक कुल 509 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 453 का समाधान कर दिया गया है, जबकि 56 लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन के लिए संबंधित एजेंसियों के एरिया मैनेजर को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

जिला प्रशासन द्वारा आम लोगों से अपील की गई कि वे किसी भी प्रकार की समस्या होने पर जिला नियंत्रण कक्ष से संपर्क करें और अफवाहों पर ध्यान न दें। तेल एवं प्राकृतिक गैस की उत्पन्न समस्याओं के मद्देनजर वैवाहिक कार्यक्रमों हेतु वाणिज्यिक एलपीजी की आपूर्ति व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story