दवा दुकानों में शिकायत पर औषधि विभाग की टीम ने की छापेमारी

WhatsApp Channel Join Now
दवा दुकानों में शिकायत पर औषधि विभाग की टीम ने की छापेमारी


अररिया 28 अप्रैल(हि.स.)।

फारबिसगंज के रेफरल रोड स्थित विभिन्न दवा दुकानों में मंगलवार को औषधि विभाग की टीम ने छापेमारी की।

ड्रग इंस्पेक्टर निर्भय कुमार गुप्ता के नेतृत्व में गठित टीम में उपेंद्र नारायण,सुरेन्द्र कुमार राम और अन्य शामिल थे।टीम ने कई दुकानों में छापेमारी कर दुकान का लाइसेंस,दवाओं का स्टॉक और दुकानों में उपलब्ध दवाओं का मिलान के साथ जांच की।औषधि विभाग की टीम की छापेमारी के सूचना के बाद रेफरल रोड स्थित दवा दुकानदारों में हड़कंप मच गया और कई दुकानदारों ने अपने अपने प्रतिष्ठान का शटर गिरा दिया।

मौके पर मौजूद ड्रग इंस्पेक्टर निर्भय कुमार गुप्ता ने बताया कि जिला प्रशासन को मिले शिकायत के आलोक में दवा दुकानों की जांच की जा रही है।दुकान में उपलब्ध दवा और स्टॉक की मिलान के साथ दुकान के लाइसेंस को देखा जा रहा है।

उन्होंने कहा कि नवीकरण लाइसेंस की भी जांच पड़ताल की जा रही है।वहीं कई दुकानों के दुकानदारों ने नाम न छापने के शर्त पर कहा कि जांच के नाम पर औषधि विभाग की अवैध वसूली शगल बन गई है।

दुकानदारी के समय इस तरह के जांच से व्यवसाय पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है और जांच के नाम पर अवैध वसूली और कोरम पूरा करने का काम किया जाता है।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story