डीएम और एसएसपी के नेतृत्व में जेल में हुई छापेमारी

WhatsApp Channel Join Now
डीएम और एसएसपी के नेतृत्व में जेल में हुई छापेमारी


भागलपुर, 17 अप्रैल (हि.स.)। जिले के शहीद जुब्बा सहनी केंद्रीय कारा भागलपुर सह महिला मंडल कारा में शुक्रवार तड़के सुबह जिला दण्डाधिकारी डॉक्टर नवल किशोर चौधरी और वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव के नेतृत्व में नगर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह, जिला गोपनीय शाखा के प्रभारी पदाधिकारी सुधीर कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सदर विकास कुमार, डीसीएलआर सदर अपेक्षा मोदी, नगर पुलिस उपाधीक्षक, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय सहित कई पदाधिकारियों के द्वारा छापेमारी की गई।

इस दौरान जेल के प्रत्येक सेल एवं बैरक की तलाशी ली गई। छापेमारी में कोई भी आपत्तिजनक सामान की बरामदगी नहीं हुई। छापामारी का उद्देश्य जेल के अंदर सुरक्षा व्यवस्था, कैदियों के वार्ड, और किसी भी प्रतिबंधित सामग्री की जांच करना था।

उल्लेखनीय है कि सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने के बाद बिहार की जेलों में सुरक्षा कड़ी करने की दिशा में एक बड़ी कार्रवाई है। छापामारी के दौरान अधिकारियों ने जेल प्रशासन को सुरक्षा में कोताही बरतने पर फटकार लगाई और जेल मैनुअल का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

Share this story