रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर अभाविप ने किया दौड़ सह सम्मान प्रतियोगिता का आयोजन

WhatsApp Channel Join Now
रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर अभाविप ने किया दौड़ सह सम्मान प्रतियोगिता का आयोजन


भागलपुर, 19 नवंबर (हि.स.)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भागलपुर नगर इकाई की ओर से गुरुवार को वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की जयंती के अवसर पर ‘दौड़ सह सम्मान प्रतियोगिता’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

मौके पर अभाविप के जिला संयोजक पीयूष भारती ने कहा कि रानी लक्ष्मीबाई केवल एक नाम नहीं, बल्कि भारत की हर बेटी के लिए साहस, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति की जीवंत प्रेरणा हैं। उन्होंने कहा कि मात्र 23 वर्ष की आयु में अंग्रेजी हुकूमत को चुनौती देकर उन्होंने यह साबित कर दिया कि भारत की बेटियां साहस और दृढ़ संकल्प के बल पर हर चुनौती का सामना कर सकती हैं और नेतृत्व की जिम्मेदारी भी बखूबी निभा सकती हैं।

पीयूष भारती ने आगे कहा कि रानी लक्ष्मीबाई का जीवन आज की युवा पीढ़ी, विशेषकर छात्राओं के लिए एक बड़ा प्रेरणास्रोत है। उनके संघर्ष, समर्पण और देशप्रेम के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कार्यक्रम के अंत में प्रतियोगिता के विजेताओं और प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

779850 Articles

Share this story