फारबिसगंज भाजपा नगर इकाई ने किया कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का पुतला दहन
अररिया 27 अक्टूबर(हि.स.)।
फारबिसगंज भाजपा नगर अध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद मिंटू की अध्यक्षता में मंगलवार शाम को रेलवे स्टेशन परिसर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता के प्रति कथित अपमानजनक टिप्पणी के विरोध में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का पुतला दहन किया गया।
इस कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध दर्ज कराते हुए सार्वजनिक जीवन में मर्यादित भाषा एवं सम्मानजनक व्यवहार बनाए रखने की बात कही।इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर कांग्रेस और उनके अध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी की।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से
नगर अध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद मिंटू, नगर महामंत्री विपिन जायसवाल,नगर उपाध्यक्ष आयुष कुमार,भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष चांदनी सिंह,जिला उपाध्यक्ष प्रताप नारायण मंडल,अरुण निराला,शिवराम, संजय रजक,बुलबुल यादव, अजीत ठाकुर,गोपाल साह, मुकेश कुमार,सैयद खान,भाजपा अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल, राजा गुप्ता सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

