राजद ने मुख्य चुनाव आयुक्त का किया पुतला दहन

WhatsApp Channel Join Now
राजद ने मुख्य चुनाव आयुक्त का किया पुतला दहन


अररिया 25 सितम्बर(हि.स.)। जिला मुख्यालय स्थित चांदनी चौक पर शुक्रवार को राजद कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद के जिलाध्यक्ष डॉ अविनाश आनन्द ने की।मौके पर राजद कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

राजद जिलाध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद के निर्देश एवं कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव के निर्देश पर जिला मुख्यालय में आयोजित किया गया। पार्टी ने विशेष गहन पुनरीक्षण चुनावी प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं और निष्पक्ष चुनाव व्यवस्था को लेकर अपनी आपत्तियां दर्ज कराते हुए विरोध जताया।

पार्टी नेताओं ने आरोप लगाया कि एसआईआर की प्रक्रिया के माध्यम से मतदाताओं के अधिकारों को प्रभावित करने का प्रयास किया गया है। उन्होंने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त से इस्तीफे की मांग की।

राजद नेताओं ने यह भी मांग रखी कि एसआईआर के बाद जिन राज्यों में विधानसभा चुनाव कराए गए हैं, उन चुनावों की समीक्षा की जाए तथा बिहार और पश्चिम बंगाल समेत संबंधित राज्यों में पुनः चुनाव कराने की मांग पर विचार किया जाए।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story