कुलपति ने किया परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण, कदाचार मुक्त परीक्षा पर जताई संतुष्टि

WhatsApp Channel Join Now
कुलपति ने किया परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण, कदाचार मुक्त परीक्षा पर जताई संतुष्टि


अररिया 04 अक्टूबर(हि.स.)। पूर्णिया विश्वविद्यालयके कुलपति प्रो. डॉ. विवेकानंद सिंह ने रविवार को वाईएनपी डिग्री कॉलेज परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण किया। केंद्र पर जेडीएसएस महिला कॉलेज, फारबिसगंज के स्नातक द्वितीय सेमेस्टर, सत्र 2025-29 की परीक्षा संचालित हो रही थी।

कुलपति ने सीधे परीक्षा कक्ष में प्रवेश कर परीक्षार्थियों की सघन जांच की तथा उनके आईडी प्रूफ का निरीक्षण किया। उन्होंने वीक्षकों को स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी परिस्थिति में परीक्षार्थी मोबाइल फोन तथा चिट पुर्जे एवं इलेक्ट्रॉनिक गुड्स लेकर परीक्षा कक्ष में प्रवेश न करें। उन्होंने केंद्राधीक्षक डॉ. नूतन आलोक एवं परीक्षा नियंत्रक प्रो. सुभाष चंद्र सिंह से परीक्षा संचालन एवं विधि-व्यवस्था की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश भी दिए।

परीक्षा के शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त संचालन पर कुलपति ने प्रसन्नता व्यक्त की। केंद्राधीक्षक डॉ. नूतन आलोक के हवाले से परीक्षा नियंत्रक प्रो. सुभाष चंद्र सिंह ने बताया कि दोनों पालियों में कुल 552 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए।

परीक्षा के सफल संचालन में प्रो. सुभाष चंद्र सिंह, प्रो. सुरेश प्रसाद यादव, प्रो. प्रमोद कुमार यादव, प्रो. कृष्ण कुमार विश्वास, प्रो. विकास कुमार, प्रो. संगीता देवी, प्रो. डॉ. तारिक हुसैन, प्रो. अमरेन्द्र, प्रो. अजीत कुमार विश्वास, रितेश राज, दीपेश राज, मनीष कुमार, रूपक कुमार वर्मा, पुतुल कुमारी, निशा प्रियंका, पृथ्वीचंद यादव, राकेश मुर्मू सहित अन्य कर्मियों की सक्रिय भूमिका रही।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story