एसएसबी डीआईजी ने दो दिवसीय दौरे में निरीक्षण के साथ ही कई कार्यक्रमों में हुए शामिल

WhatsApp Channel Join Now
एसएसबी डीआईजी ने दो दिवसीय दौरे में निरीक्षण के साथ ही कई कार्यक्रमों में हुए शामिल


अररिया 11 अक्टूबर(हि.स.)।

एसएसबी पूर्णिया रेंज के डीआईजी मधुकर अमिताभ ने अपने दो दिवसीय दौरे के क्रम में एसएसबी 56वीं वाहिनी मुख्यालय समेत भारत नेपाल खुली सीमा, बीसीपी सहित एसएसबी की गतिविधियों का जायजा लेने के साथ कई कार्यक्रम में शामिल हुए।

एसएसबी 56 वीं वाहिनी मुख्यालय में शनिवार को उनके पहुंचने पर द्वितीय कमान अधिकारी नितिन कुमार गुप्ता ने बुके के साथ उनका स्वागत किया था।वहीं एसएसबी के जवानों के द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया।वाहिनी मुख्यालय परिसर में उनके द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया।

निरीक्षण के दौरान डीआईजी मधुकर अमिताभ ने शस्त्रागार,परिवहन पार्क, अधिकारी मेस, अधिनस्थ अधिकारी मेस, जवान मेस, बैरक, साथ ही साथ वाहिनी के कार्यालयों के सभी शाखाओं का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को लगातार दिशा निर्देश देते रहे।

एसएसबी डीआईजी ने सम्मेलन कक्ष में अधिकारियों एवं शाखा प्रभारी के साथ बैठक की, जिसमें विभिन्न बिंदुओं पर दिशा निर्देश दिए गए l

रविवार को बिहार पुलिस प्रशिक्षुओं और सशस्त्र सीमा बल के बीच एक रोमांचक फुटबॉल मैच का भी आयोजन किया गया। मैच के पश्चात विजेता एवं उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया गया।उन्होंने बिहार पुलिस के प्रशिक्षुओं के चल रहे प्रशिक्षण कार्यों का भी जायजा लिया।

भारत नेपाल सीमा के निरीक्षण के क्रम में उन्होंने सीमा पर तैनात जवानों को सीमा प्रबंधन से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।वहीं सैनिक सम्मेलन में पूर्णिया रेंज के डीआईजी ने ने सभी बल कार्मिकों को सीमा प्रबंधन से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं, शारीरिक व मानसिक फिटनेस के साथ-साथ अनुशासन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जवानों के साथ संवाद कर सीमा सुरक्षा में आने वाली परेशानियों की जानकारी ली।मौके पर डीआईजी मधुकर अमिताभ सहित 56वीं वाहिनी के समस्त अधिकारी,बल और कार्मिक मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story