छठ को लेकर अररिया और फारबिसगंज में खरीददारों की उमड़ी भीड़

WhatsApp Channel Join Now
छठ को लेकर अररिया और फारबिसगंज में खरीददारों की उमड़ी भीड़


छठ को लेकर अररिया और फारबिसगंज में खरीददारों की उमड़ी भीड़


अररिया 14 नवम्बर(हि.स.)। लोक आस्था का महापर्व छठ में सामग्रियों की खरीददारी को लेकर बाजारों में भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। अररिया जिला मुख्यालय समेत फारबिसगंज में छठ का बाजार सज चुका है और बड़ी संख्या में शहरी क्षेत्र के साथ ग्रामीण क्षेत्रों से खरीददारी के लिए भीड़ उमड़ पड़ी।

फलस्वरूप दिनभर शहर जाम के आगोश में रहा। हालांकि छठ पर्व को लेकर जिला प्रशासन और यातायात पुलिस के द्वारा व्यापक व्यवस्था की गई है, लेकिन लगे जाम को हटाने के लिए लगाए गए पुलिस अधिकारी और बल के जवान कड़ी मशक्कत करते देखे गए। शहर के चांदनी चौक, जीरो माईल के पास काफी भीड़ रही।

वहीं फारबिसगंज में फैंसी मार्केट, फुलवड़िया हाट,सुभाष चौक पर खरीददारों के कारण शहर में जाम की स्थिति दिनभर बनी रही।

अररिया जिला में लोक आस्था का महापर्व छठ को लेकर काफी उत्साह का माहौल है,छठ व्रतियों के द्वारा छठ पूजा में इस्तेमाल होने वाले सामग्री खरीदने के लिए शहर और ग्रामीण इलाकों से लोग यहां बड़ी संख्या में पहुंच रहे है।

छठ व्रति योगेश मंडल,श्रवण कुमार, सरिता देवी ने कहा कि इस बार सामनों की कीमत सही है और लोग मार्केट पहुंच कर सामान खरीद रहे है। छठ व्रतियों ने बताया कि छठ के इस्तेमाल होने वाली बड़ी टोकरी 300 रुपया पीस है, वही संतरा 100 रुपया में डेढ़ किलो, सेब 120 रुपया किलो, नारियल 140 रुपया जोड़ा, खीरा 80 रुपया किलो, शकरकंद 60 रुपया किलो, चूल्हा 250 रुपया पीस (मिट्टी का),केला 1500 रुपया घानी तक मिल रहा है।

सामान की कीमत पिछली बार की तरह ही है। महंगाई का ज्यादा असर नहीं है,जो कीमत प्रतिदिन है वही कीमत पर समान उपलब्ध है इसलिए दूर दराज से भी लोग यहां पहुंचते है।

वही दुकानदार बबलू कुमार, सुरेश कुमार, अमरेश कुमार सहित अन्य दुकानदारों ने कहा कि इस बार दुकानदारी पिछली बार की तरह नहीं है, क्योंकि ग्रामीण इलाके में भी हाट बाजारों में सामान अब उपलब्ध हो जाती है। जिस कारण बाजार में जो शहर के लोग है वो आते है और ग्रामीण इलाके से कुछ ही संख्या में लोग पहुंच रहे है।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

777100 Articles

Share this story