डीएम एसपी ने अधिकारियों के साथ पूजा पंडाल का लिया जायजा, सुरक्षात्मक उपाय को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

WhatsApp Channel Join Now
डीएम एसपी ने अधिकारियों के साथ पूजा पंडाल का लिया जायजा, सुरक्षात्मक उपाय को लेकर दिए आवश्यक निर्देश


अररिया 15 अक्टूबर(हि.स.)। जिलाधिकारी विनोद दूहन और पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार ने शारदीय नवरात्र को लेकर फारबिसगंज के विभिन्न पूजा पंडालों का अधिकारियों के साथ जायजा लिया।

डीएम एसपी के साथ फारबिसगंज एसडीएम अभय कुमार तिवारी, एसडीपीओ राजकिशोर कुमार सहित अन्य अधिकारी शामिल थे।डीएम ने पूजा पंडालों में जाकर पूजा समिति के सदस्यों के साथ सुरक्षात्मक उपाय को लेकर मंत्रणा भी की और उन्हें सुरक्षात्मक उपाय बरतने के साथ भीड़ पर नियंत्रण के लिए समिति सदस्यों को सक्रिय भागीदारी के साथ प्रशासन को मदद करने को कहा।

डीएम विनोद दूहन ने पूजा पंडालों में आपदा से बचाव के साथ ही पूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरा प्रतिष्ठापित करने के भी निर्देश पूजा समिति के सदस्यों के साथ प्रशासनिक अधिकारियों को दिया।

मौके पर डीएम विनोद दूहन ने कहा कि शारदीय नवरात्र में विधि व्यवस्था के साथ अन्य सुविधाओं को लेकर जिला प्रशासन गंभीर है और सभी सकारात्मक उपाय बरतने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश अधिकारियों को दिया गया है।

उन्होंने कहा कि शक्ति की देवी मां दुर्गा के पट खुलने के बाद पूजा पंडालों में जबरदस्त भीड़ रहती है, जिसको लेकर पर्याप्त मात्रा में पुलिस अधिकारियों और बलों के साथ दंडाधिकारी की तैनाती रहेगी। साथ ही शहर में यातायात को सुदृढ़ीकरण के लिए भी उपाय किए गए हैं।

वहीं एसपी जितेन्द्र कुमार ने पूजा पंडालों और विजयादशमी के विसर्जन के दिन वर्दी के साथ साथ विधि व्यवस्था संधारण और स्थिति नियंत्रण को लेकर सफेद ड्रेस में भी पुलिस अधिकारियों और बलों की तैनाती करने की बात कही।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

761457 Articles

Share this story