शेड व शौचालय नहीं रहने से यात्रियों को करना पड़ रहा परेशानी का सामना

WhatsApp Channel Join Now

सुपौल, 03 अप्रैल (हि.स.)। जिले के त्रिवेणीगंज नगर परिषद क्षेत्र के डपरखा कोशी कॉलोनी चौक के किनारे यात्री शेड नहीं है। इसके कारण यात्रियों को परेशानी होती है। यात्री धूप में खड़े होकर वाहनों की प्रतीक्षा करते हैं।

लोगों ने बताया कि इस अति व्यस्त चौक के पास यात्री शेड एवं शौचालय नहीं रहने से राहगीरों को परेशानी होती है। इस सड़क मार्ग से दिन रात प्रतिदिन हजारों वाहनों का परिचालन होता है। उक्त सड़क मार्ग से राहगीर सहरसा, मधेपुरा, सुपौल, अररिया, पूर्णिया, दरभंगा, दिल्ली, पटना आदि स्थानों पर जाने के लिए प्रतिदिन खड़ा होकर बस व ऑटो का इंतजार करते हैं।

खासकर दिन के समय में महिला यात्रियों को बैठने एवं शौचालय नहीं रहने से समस्या हो रही है। यात्रियों को स्थानीय लोगों के यहां पानी पीने के लिए जाना पड़ता है। लोगों ने नगर प्रशासन से कोशी कॉलोनी चौक के पास यात्री शेड एवं शौचालय निर्माण कराने की मांग की है।

हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र

Share this story