दो पूजा समितियों में झड़प, डीजे बजाने को लेकर दोनों पक्ष भिड़े
बेतिया, 17 अक्टूबर (हि.स.)। जिले में नौतन थाना क्षेत्र के गहिरी पंचायत में दो जगहों पर नवरात्र को लेकर कलश व पूजा कराई जा रही है। जहां डीजे बजाने को लेकर दोनों पक्ष शनिवार को आमने सामने हो गये। हालांकि स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी, जहां एस आई पूजा कुमारी अपने दल बल के साथ गहिरी पहुंच दोनों पक्षों के लोगों को बैठाकर मामला शांत कराया।
जानकारी के अनुसार गहीरी पंचायत में काली माई स्थान पुजा समिती व कचहरी चौक दुर्गा माई स्थान में नवरात्र को लेकर कलश स्थापना व पुजा अर्चना हो रहा है। शनिवार को एक पक्ष का डीजे दूसरे पक्ष के तरफ तथा दूसरे पक्ष का डीजे एक पक्ष के तरफ बेल पूजा को लेकर बजना शुरू हुआ। जहां दोनों पक्षों में कहासुनी हाे शुरू हो गयी तथा देखते देखते झड़प हो गई। हालांकि इस घटना में किसी के भी घायल होने की सूचना नहीं है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए शांति व्यवस्था कायम कर दिया है तथा पुलिस वहां कैम्प कर रही है।
पूर्व मुखिया प्रदीप साह ने बताया कि डीजे बजाने को लेकर झड़प हुआ था। जहां गांव के लोगों द्वारा आपस में मेल मिलाप करा दिया गया है।
एसआई पूजा कुमारी ने बताया कि झड़प हुई थी ।मामले को शांत करा दिया गया है। दोनों पक्षों से किसी प्रकार का आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने पर कारवाई की जाएगी। फ़िलहाल दोनों पूजा स्थानों पर पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
हिन्दुस्थान समाचार / अमानुल हक

