सदर अस्पताल में पीटीटीवी कार्यशाला का आयोजन

WhatsApp Channel Join Now
सदर अस्पताल में पीटीटीवी कार्यशाला का आयोजन


सदर अस्पताल में पीटीटीवी कार्यशाला का आयोजन


सारण, 04 अप्रैल (हि.स.)। सदर अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पर्सनल ट्रांसफॉर्मेशन एवं टीम बिल्डिंग पहल के अंतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन क्षेत्रीय कार्यक्रम प्रबंधक प्रशांत कुमार एवं जिला स्वास्थ्य समिति के डीपीसी रमेश चंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से किया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्यकर्मियों में टीम भावना विकसित करना, आत्म-विकास के प्रति जागरूक करना और मरीजों के प्रति अधिक संवेदनशील सेवा भाव पैदा करना था। इस अवसर पर अमरेश कुमार और अभिषेक कुमार द्वारा चिकित्सा पदाधिकारियों और नर्सिंग स्टाफ को नेतृत्व क्षमता एवं आपसी समन्वय के गुर सिखाए गए।

आरपीएम प्रशांत कुमार ने बताया कि ऐसी कार्यशालाएं न केवल व्यक्तिगत विकास में सहायक हैं, बल्कि स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक जनोन्मुखी बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। मौके पर अस्पताल प्रबंधक राजेश्वर प्रसाद, पिरामल टीम से दिलीप मिश्रा, पीयूष, सागरिका, राकेश कुमार सहित कई स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Share this story