नालंदा जिले के 111 अभ्यर्थियों को प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी हेतु प्रदान की गई स्टडी किट
नालंदा, बिहारशरीफ 07 अप्रैल (हि.स.)।बिहार सरकार, युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के जिला नियोजनालय, नालंदा के तत्वाधान में मंगलवार को 111 याेग्य अभ्यर्थियों को प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी हेतु स्टडी किट प्रदान किया गया, जिसमें से UPSC के - 06, BPSC के -37, Bihar SI एवं Bihar police के 09, BSSC के 33, Railway एवं SSC के 19 अभ्यर्थियों को स्टडी किट का वितरण किया गया। अब तक वित्तीय वर्ष 2025-26 में कुल 162 स्टडी किट का वितरण किया जा चुका है।टूल किट के लाभुकों को टूल किट का वितरण अगले सप्ताह में किया जाना सुनिश्चित किया गया है।
इस योजना हेतु वर्ष 2026-27 हेतु भी फार्म जमा लिए जा रहे हैं, जिसके लाभ हेतु इच्छुक अभ्यर्थियों के पास जिला नियोजनालय नालंदा से न्यूनतम छह माह पूर्व का निबंधन होना आवश्यक है, तथा उनकी वार्षिक आय 300000 (तीन लाख) रूपये से कम होना चाहिए।इन योजनाओं का लाभ ट्रांसजेंडर, दिव्यांगजन, महिला, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग, पिछड़ा वर्ग, अत्यंत पिछड़ा वर्ग को प्राथमिकता देते हुए 18-40 वर्ष के अभ्यर्थियों को प्रदान की जाएगी। अभ्यर्थी को स्टडी किट एवं टूल किट में से केवल एक का लाभ मिलेगा तथा पूर्व में लाभ प्राप्त कर चुके अभ्यर्थी पुनः इस योजना के पात्र नहीं होंगें। विशेष जानकारी हेतु कार्यालय के दूरभाष पर संपर्क स्थापित किया जा सकता है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / प्रमोद पांडे

