बिहार दिवस पर 25 लाभुकों को दिया गया प्रशस्ति पत्र व प्रोत्साहन राशि

WhatsApp Channel Join Now
बिहार दिवस पर 25 लाभुकों को दिया गया प्रशस्ति पत्र व प्रोत्साहन राशि


नालंदा, बिहारशरीफ 22 मार्च (हि.स.)।

नालंदा जिले में बिहार दिवस के अवसर पर नगर भवन परिसर में आज रविवार को विकास के उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ हीं 25लाभुकों के बीच ट्राईसाईकिल और प्रोत्साहन राशि का चेक प्रदान किया गयाा, जिसमें सर्वप्रथम परिमार्जन और राजस्व संबंधी कार्य के लिए छह लोगों को प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया गया। मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजनान्तर्गत निर्धारित विभागीय लक्ष्य के विरूद्ध 85 प्रतिशत उपलब्धि के साथ जिले में उत्कृष्ट कार्य के लिए। रेणु कुमारी, बाoविoपरिoपदाo उत्कृष्ट कार्य - प्रधानमंत्री मातृ वन्दना योजनान्तर्गत निर्धारित विभागीय लक्ष्य के विरूद्ध 193 प्रतिशत उपलब्धि के साथ दिनांक 18.03.2026 तक जिले में उत्कृष्ट कार्य के लिए। रामप्रकाश कुमार सिन्हा/जिला समन्वयक को उत्कृष्ट कार्य - पोषण ट्रैकर और एफ०आर०एस० में उत्कृष्ट कार्य के लिए। अंजली कुमारी / महिला पर्यवेक्षिका, उत्कृष्ट कार्य - प्रधानमंत्री मातृ वन्दना योजना में उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया साथ ही बिहार दिवस 2026 के अवसर पर मुख्यमंत्री निःशक्तजन विवाह प्रोत्साहन अनुदान योजना का लाभ दिया गया जिसमें प्रमुख रूप से 19लोंगों को स्वीकृत राशि 100000 (एक लाख) रुपए का चेक प्रदान किया गया।बिहार दिवस 2026 के अवसर पर अंतरजातीय विवाह योजना का सावधि प्रमाण पत्र वितरण सोनी कुमारी, को स्वीकृत राशि 100000 (एक लाख) रुपए का चेक प्रदान किया गया।स्वेता कुमारी, को स्वीकृत राशि 100000 (एक लाख) रुपए का चेक प्रदान किया गया। काजल कुमारी, को स्वीकृत राशि 100000 (एक लाख) रुपए का चेक प्रदान किया गया। साथ हीं साथ बिहार दिवस 2026 के शुभ अवसर पर जिलाधिकारी के नेतृत्व में कार्यक्रम के दौरान दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने और उनकी गतिशीलता बढ़ाने के उद्देश्य से चयनित दिव्यांग लाभार्थियों के बीच बैट्री चालित ट्राई साइकिलों का भी वितरण सांसद व विधायक की गरिमामयी उपस्थिति में सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। जिसमें रहुई प्रखंड के सरीला देवी/ ममता देवी/दीपक कुमार सिंटू कुमार/ब्रजेश चौधरी/विजय रविदास । लाभार्थियों को ट्राई साइकिल प्रदान की गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रमोद पांडे

Share this story