नालंदा जिले के दरवेशपुरा गांव में सात दिवसीय भागवत कथा संपन्न

WhatsApp Channel Join Now
नालंदा जिले के दरवेशपुरा गांव में सात दिवसीय भागवत कथा संपन्न


नालंदा, बिहारशरीफ 02 मार्च (हि.स.)। नालंदा जिले के चंडी प्रखंड अंतर्गत दरवेशपुर गांव में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का समापन सोमवार को किया गया। इस धार्मिक आयोजन में प्रसिद्ध कथावाचक श्याम शुभम महाराज जी ने सात दिनों तक श्रद्धालुओं को भागवत कथा का रसपान कराया।भागवत कथा के अंतिम दिन परविंदर इंटरप्राइजेज के निदेशक अरविंद कुमार सिन्हा विशेष रूप से उपस्थित हुए और कथा वाचन में भाग लिया।

इस अवसर पर उन्होंने श्याम शुभम महाराज को माला पहनाकर, गुलदस्ता भेंट कर तथा 11,500 रुपये नगद उपहार स्वरूप देकर सम्मानित किया।कार्यक्रम में उनके साथ उनके सहयोगी फंटूश कुमार एवं चिंटू भी मौजूद रहे। श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए अरविंद कुमार सिन्हा ने कहा कि श्याम शुभम महाराज का नालंदा आगमन सौभाग्य की बात है।

उन्होंने महाराज से जिले एवं देश के सर्वांगीण विकास की कामना की।वहीं, श्याम शुभम महाराज ने भी अरविंद कुमार सिन्हा को अंगवस्त्र (पट्टा) पहनाकर सम्मानित किया और उनके सामाजिक योगदान की सराहना की।इस अवसर पर कथा स्थल पर सैकड़ों श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही, जिन्होंने भक्ति भाव के साथ कथा का श्रवण किया। पूरे आयोजन का माहौल भक्तिमय और आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण रहा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रमोद पांडे

Share this story