अग्निकांड पीड़ित किसान को मंत्री ने दी सहायता राशि
बिहारशरीफ 04 अप्रैल (हि.स.)।
बिहारशरीफ प्रखंड के ग्राम मेघी में अग्निकांड पीड़ित 13 किसान परिवार के 25 बिगहा के लगे फसल जलकर राख हो गया सूचना प्राप्त होते ही क्षेत्रिय विधायक सह बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार सांसद कौशलेंद्र कुमार स्थलीय निरीक्षण करने पहुंचे किसानों की बातों को सुनकर अधिकारियों को फसल छति का मुआयना एवं आकलन कर मुआवजा देने का निर्देश दिया। इसके बाद मंत्री और सांसद ने बिहारशरीफ प्रखंड कार्यालय में पहुंचकर दो आपदा पीड़ित परिवारों को राज्य सरकार के द्वारा प्रदत्त सहायता राशि भी चेक प्रदान किया । भ्रमण के क्रम में राणा बिगहा पहुंच कर मघडा मंदिर की घटना में इलाजरत स्मृति कुमारी से मिलकर उसके स्वास्थ्य की जानकारी ली । हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
इस अवसर पर मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य ने विकास की नई ऊंचाइयों को छुआ है और कानून के राज की स्थापना से हर व्यक्ति के सम्मान में वृद्धि हुई है। भीड़ में अलग दिखना आसान है,लेकिन समय की कसौटी पर खरा उतरना ही असली पहचान बनाता है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सादगी, निरंतर मेहनत और जनसेवा के प्रति समर्पण ने विकास को नई दिशा दी है। उनके फैसले ही उनकी असली पहचान हैं,जो हर दिन बिहारवास्यों के जीवन को बेहतर बना रहे हैं हर खेत में पानी,हर किसान हो खुशहाल, इसी संकल्प के साथ नीतीश सरकार राज्य में सिंचाई व्यवस्था को सुदृढ़ बना रही है।
उन्होंने कहा कि लघु सिंचाई योजनाओं के तहत नए जल स्रोतों का निर्माण हो रहा है, साथ ही आहर-पईन और तालाबों का जीर्णोद्धार कर किसानों को बेहतर सुविधा और खेती के लिए पर्याप्त पानी सुनिश्चित किया जा रहा है।निशांत कुमार नई ऊर्जा और विश्वास के प्रतीक बनकर उभर रहे हैं। बिहार की जनता में उनके प्रति अटूट भरोसा है, वहीं विधायकों में भी उनके सक्रिय होने से नया उत्साह देखने को मिल रहा है। सरल और मृदुभाषी स्वभाव के साथ वे सभी को साथ लेकर चलने में विश्वास रखते हैं, निश्चित ही वे बिहार को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।
सांसद कौशलेंद्र कुमार ने कहा कि आपदा पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद पहुंचाने का प्रयास नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार कर रही है बिहार और बिहारवासियों के लिए ये दो दशक एक नई पहचान का दौर रहे हैं।
हिन्दुस्थान समाचार / प्रमोद पांडे

