पहुंच पथ की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

WhatsApp Channel Join Now
पहुंच पथ की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम


भागलपुर, 10 जुलाई (हि.स.)। जिले के सुल्तानगंज प्रखंड के गनगनिया पंचायत स्थित घोरघट के खड़िया पिपरा मुख्य चौक पर पहुंच पथ बनाए जाने की मांग को लेकर शुक्रवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा।

आक्रोशित ग्रामीण एनएच-80 को पूरी तरह जाम कर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए।

उल्लेखनीय है कि फोरलेन निर्माण के बाद अपने ही गाँव के लिए ‘पहुंच पथ’ (सड़क संपर्क) की मांग को लेकर लगातार ग्रामीण प्रयास कर रहे थे। लेकिन आज तक निदान नहीं निकलने के कारण ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिससे परेशान इलाके के ग्रामीण आज घोरघट के खड़िया पिपरा मुख्य चौक पर ग्रामीणों ने एनएच-80 को पूरी तरह जाम कर दिया और अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए।

उधर जाम की सूचना मिलने पर मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी संजीव कुमार और सुल्तानगंज थानाध्यक्ष धनंजय कुमार सदल बल मौके पर पहुंचे। प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा समझाने बुझाने और ग्रामीणों की मांग पर विचार करने का आश्वासन देने के बाद जाम हटा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

Share this story