विभिन्न मांगों को लेकर जिला प्राथमिक शिक्षक संघ का धरना, डीईओ को सौंपा ज्ञापन

WhatsApp Channel Join Now
विभिन्न मांगों को लेकर जिला प्राथमिक शिक्षक संघ का धरना, डीईओ को सौंपा ज्ञापन


भागलपुर, 13 अप्रैल (हि.स.)। विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को जिला प्राथमिक शिक्षक संघ भागलपुर के बैनर तले शिक्षकों ने जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया।

धारणा को संबोधित करते हुए संघ के अध्यक्ष राणा कुमार झा ने कहा कि हमारी प्रमुख मांगों में हिंदी विद्यापीठ देवघर से उपाधि प्राप्त शिक्षकों को प्रधानाध्यापक पद पर प्रोन्नति, राघवेंद्र शर्मा बनाम बिहार सरकार मामले में प्रोन्नति, नियोजित विशिष्ट और प्रधान शिक्षकों को उत्तर ग्रेड में प्रोन्नति और वेतन निर्धारण, सेवानिवृत्ति एवं मृत शिक्षकों का सीमांत लाभ का भुगतान सहित अन्य कई मांगे शामिल है।

उन्होंने कहा कि उक्त विषय पर कई बार जिला शिक्षा पदाधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा गया है और आज भी जिला शिक्षा पदाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा गया। उन्होंने कहा कि उक्त सभी मांगे जायज है। जिसको लेकर हम लोग निरुत्तर संघर्ष करते आ रहे हैं। लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है।

प्रधान सचिव मुकेश आनंद ने कहा कि आज ज्ञापन सौंप दिया गया है। यदि शाम तक इस पर जिला शिक्षा पदाधिकारी के द्वारा उचित निर्णय नहीं लिया जाएगा तो हम लोग आगे प्रदर्शन को और भी अधिक धारदार बनाएंगे।

धरना प्रदर्शन में पूर्व अध्यक्ष विवेकानंद सिंह, सचिल आनंद सिंह, शिव शंकर, प्रमंडलीय सचिव राजकिशोर ठाकुर, शंभू नाथ शुक्ला, कोषाध्यक्ष अभिनंदन कुमार, पुरुषोत्तम कुमार, अंकित कुमार, अमित रंजन, उपाध्यक्ष अरुण सिंह, वरीय उपाध्यक्ष प्रभाष कुमार सहित विभिन्न प्रखंडों से आए काफी संख्या में शिक्षक मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

Share this story