छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही सरकार : चक्रपाणि

WhatsApp Channel Join Now
छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही सरकार : चक्रपाणि


भागलपुर, 09 जून (हि.स.)। प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल बिहार के पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत मंगलवार को जिला मुख्यालय सहित विभिन्न प्रखंड मुख्यालय में राजद कार्यकर्ताओं के द्वारा धरना दिया गया। इसी कड़ी में सुल्तानगंज प्रखंड मुख्यालय में केंद्र एवम् राज्य सरकार के जन विरोधी नीति के खिलाफ एक दिवसीय धरना दिया गया।

धरना की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष विवेकानंद यादव ने किया। संचालन नगर अध्यक्ष मोहम्मद अफरोज ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार राज्य बाल श्रमिक आयोग पूर्व अध्यक्ष डॉ चक्रपाणि हिमांशु थे। धरना के बाद राज्यपाल के नाम प्रखंड मुख्यालय में ज्ञापन दिया गया।

धरना कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ चक्रपाणि हिमांशु ने कहा कि प्रखंड और जिला में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। केंद्र एवं राज्य सरकार पेपर लीक के माध्यम से छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। छात्रों को नौकरी देने के बदले छटनी किया जा रहा है। राज्य में अपराध का ग्राफ चरम सीमा पर है।

डीजल, पेट्रोल एवं रसोई गैस का दाम आसमान छू रहा है। विकास योजना में लूट मची है। सरकार पलायन रोकने में असमर्थ है। केंद्र एवं राज्य घोषणाओं ढपोरशंखी सरकार है।

धरना को चंदन सिन्हा प्रत्याशी, साधो यादव, मोहम्मद अनवर, मोहम्मद मेराज, नट बिहारी मंडल, विकेश कुमार, अशोक यादव, किरण देवी, कंचन देवी, रामस्वरूप यादव, मंजर आलम, डॉक्टर नेइमुद्दिन, शंभू कुमार, सकलदेव यादव, विजय यादव, घनश्याम शर्मा, राजकिशोर ठाकुर आदि ने संबोधित किया।

इस मौके पर काफी संख्या में राजद कार्यकर्ता मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

Share this story