गौ रक्षा को लेकर हिंदू संगठनों का प्रदर्शन

WhatsApp Channel Join Now
गौ रक्षा को लेकर हिंदू संगठनों का प्रदर्शन


भागलपुर, 27 अप्रैल (हि.स.)। भागलपुर में गौ रक्षा के मुद्दे को लेकर विभिन्न हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को समाहरणालय गेट पर प्रदर्शन किया। सभी कार्यकर्ता जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपने पहुंचे थे। लेकिन गेट पर तैनात सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें समाहरणालय के अंदर जाने से रोक दिया और सदर अनुमंडल कार्यालय भेज दिया। इस बात को लेकर कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखी गई।

प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना था कि भागलपुर शहर में प्रतिदिन अवैध रूप से बुचड़खानों में गौ हत्या की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन को कई बार इसकी जानकारी दी गई लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। हिंदू संगठनों के

प्रतिनिधियों ने कहा कि गौ हत्या हिंदू समाज की आस्था पर सीधा आघात है और इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने मांग किया कि अवैध बूचड़खानों को तुरंत बंद कराया जाए और इसमें शामिल लोगों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई हो।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

Share this story