ररसोई गैस की किल्लत और कीमत वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

WhatsApp Channel Join Now
ररसोई गैस की किल्लत और कीमत वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन


भागलपुर, 24 मार्च (हि.स.)। रसोई गैस की किल्लत और कीमत वृद्धि को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने मंगलवार को भागलपुर में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

स्टेशन चौक के समीप आयोजित इस कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारत के प्रधानमंत्री एवं पेट्रोलियम मंत्री का पुतला दहन कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस प्रदर्शन का नेतृत्व जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष इंजीनियर परवेज जमाल ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों से आम जनता की रसोई पर भारी बोझ पड़ रहा है। खासकर गरीब और मध्यम वर्गीय परिवार महंगाई से सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं।

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि सरकार महंगाई पर नियंत्रण करने में विफल रही है और रसोई गैस जैसी आवश्यक वस्तु भी आम लोगों की पहुंच से दूर होती जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही कीमतों में कमी नहीं की गई और आपूर्ति व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

Share this story