नामांकन शुल्क माफी को लेकर एबीवीपी का प्रदर्शन

WhatsApp Channel Join Now
नामांकन शुल्क माफी को लेकर एबीवीपी का प्रदर्शन


भागलपुर, 04 अप्रैल (हि.स.)। तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय अंतर्गत टीएनबी कॉलेज में शनिवार को एबीवीपी के छात्रों ने नामांकन शुल्क माफी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप था कि छात्राओं और एससी-एसटी वर्ग के लिए निशुल्क नामांकन का आधिकारिक आदेश जारी होने के बावजूद कॉलेज प्रशासन ने इसे लागू नहीं किया।

छात्रों ने बताया कि इस महत्वपूर्ण सूचना की जानकारी देर से मिलने के कारण कई छात्र-छात्राएं पहले ही शुल्क जमा कर नामांकन करा चुके थे। जिससे उनमें नाराजगी बढ़ गई। प्रदर्शन के बाद कॉलेज प्राचार्य के साथ वार्ता हुई जिसमें प्राचार्य ने छात्रों की मांगों को मान लिया। उन्होंने आश्वासन दिया कि छात्राओं और एससी-एसटी वर्ग के छात्रों का नामांकन निशुल्क किया जाएगा। साथ ही जिन छात्रों ने पहले ही शुल्क जमा किया है, उनकी राशि जल्द वापस की जाएगी और इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

प्रदर्शन में एबीवीपी के मंत्री लक्ष्मण कुमार, अध्यक्ष सहित कई कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

Share this story