सारण में शिक्षकों को सरप्लस घोषित कर जबरन ट्रांसफर का विरोध

WhatsApp Channel Join Now
सारण में शिक्षकों को सरप्लस घोषित कर जबरन ट्रांसफर का विरोध


सारण, 31 जुलाई (हि.स.)। जिला प्राथमिक शिक्षक संघ ने ई शिक्षाकोष पोर्टल पर शिक्षकों को जबरन सरप्लस घोषित कर ट्रांसफर करने की तैयारी का कड़ा विरोध जताया है। संघ के जिलाध्यक्ष अरविंद यादव और प्रधान सचिव सुरेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि जो शिक्षक स्थानांतरण नहीं चाहते उन्हें भी बिना इच्छा के सरप्लस बना दिया गया है।

उन्होंने कहा कि दिव्यांग, गंभीर रूप से पीड़ित, प्रमोशन छोड़ चुके, म्यूचुअल ट्रांसफर से आए और सेवानिवृत्ति के करीब पहुंचे शिक्षकों पर भी दबाव बनाया जा रहा है, जो सरासर अनुचित है। संघ ने सरकार से मांग की है कि शिक्षकों का केवल ऐच्छिक स्थानांतरण ही किया जाए और सरप्लस घोषित करने का फैसला तुरंत वापस लिया जाए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Share this story