अभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक, सुलभ न्याय सुनिश्चित करने का निर्देश

WhatsApp Channel Join Now
अभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक, सुलभ न्याय सुनिश्चित करने का निर्देश


अररिया 26 नवम्बर(हि.स.)। समाहरणालय स्थित परमान सभागार में डीएम विनोद दूहन की अध्यक्षता में अभियोजन कार्यों की समीक्षात्मक बैठक हुई। बैठक में एसपी जितेन्द्र कुमार भी उपस्थित थे।

बैठक में लोक अभियोजक, सभी सहायक लोक अभियोजक, विशेष लोक अभियोजक, जिला अभियोजन पदाधिकारी एवं सभी सहायक अभियोजन पदाधिकारियों के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान विभिन्न न्यायालयों में लंबित कांडों की स्थिति, अभियोजन की प्रगति तथा मामलों के निष्पादन से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर गहन चर्चा की गई।

जिलाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को कांडों का गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी निष्पादन सुनिश्चित करने, निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप ससमय आवश्यक कार्रवाई करने तथा अभियोजन पक्ष को सुदृढ़ बनाने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि अभियोजन कार्यों में बेहतर समन्वय एवं प्रभावी पैरवी से न्यायिक प्रक्रिया को गति मिलेगी तथा आम जनता को सुलभ एवं त्वरित न्याय उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। बैठक में प्रभारी पदाधिकारी विधि प्रशाखा डीएसपी मुख्यालय सहित संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

783798 Articles

Share this story