निंगारी प्रीमियर लीग सीजन-3 पर सुभाष युवा क्लब का कब्जा, चोरवर की टीम रही उपविजेता

WhatsApp Channel Join Now
निंगारी प्रीमियर लीग सीजन-3 पर सुभाष युवा क्लब का कब्जा, चोरवर की टीम रही उपविजेता


नवादा, 17 नवंबर (हि.स.)।

जिले के बरेव पंचायत अंतर्गत निंगारी गांव में आयोजित निंगारी प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-3 का मंगलवार को भव्य समापन हुआ।

प्रतियोगिता में कुल 14 टीमों ने हिस्सा लिया। टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों ने शानदार बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण का प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। फाइनल मुकाबले में सुभाष युवा क्लब की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए खिताब पर कब्जा जमा लिया। वहीं, आदर्श क्लब चोरबर की टीम उपविजेता रही। विजेता टीम के कप्तान अंकुल पासवान तथा उपविजेता टीम के कप्तान पिंटू कुमार थे।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में लोजपा संसदीय बोर्ड नवादा के जिलाध्यक्ष सह बरेव पंचायत के मुखिया अभिमन्यु कुमार तथा विशिष्ट अतिथि उपमुखिया सुनील पासवान उपस्थित रहे। अतिथियों ने विजेता एवं उपविजेता टीम को ट्रॉफी और पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

इस मौके पर मुखिया अभिमन्यु कुमार ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में क्रिकेट जैसी प्रतियोगिताओं के आयोजन से युवाओं की खेल प्रतिभा को निखरने का अवसर मिलता है। खेल युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और आपसी भाईचारे की भावना विकसित करता है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए ऐसे आयोजनों को प्रोत्साहित करना जरूरी है।

मौके पर सेवानिवृत्त शिक्षक दशरथ पासवान, रंजन कुमार, मनोज पासवान, राजवल्लभ पासवान, टूटू पासवान, पवन कुमार, सतीश पासवान, कर्ण पासवान, उदय कुमार, राजेश कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं खेलप्रेमी मौजूद रहे। आयोजन की सफलता में आयोजक मंडल एवं ग्रामीणों की सराहनीय भूमिका रही।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजय कुमार सुमन

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

778673 Articles

Share this story