मातृ मृत्यु दर में गिरावट की ओर बढ़ता सारण

WhatsApp Channel Join Now
मातृ मृत्यु दर में गिरावट की ओर बढ़ता सारण


मातृ मृत्यु दर में गिरावट की ओर बढ़ता सारण


मातृ मृत्यु दर में गिरावट की ओर बढ़ता सारण


सारण, 10 मई (हि.स.)। राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वे 5 के अनुसार सारण में संस्थागत प्रसव अस्पतालों में जन्म की दर 62% से बढ़कर 73% हो गई है जबकि सरकारी संस्थानों में प्रसव में 13.2% की उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है।

बिहार का एमएमआर अब घटकर 91 प्रति लाख जीवित जन्म रह गया है। इस सुधार के पीछे जननी सुरक्षा योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना और सुमन जैसी योजनाओं की अहम भूमिका है। सदर अस्पताल की पूर्व विशेषज्ञ डॉ नीला सिंह के अनुसार, नियमित प्रसव पूर्व जांच और हाई-रिस्क प्रेग्नेंसी की समय पर पहचान से जटिल मामलों को संभालना आसान हुआ है। जमीनी स्तर पर आशा और एएनएम कार्यकर्ताओं की सक्रियता ने ग्रामीण महिलाओं में जागरूकता बढ़ाई है।

सदर प्रखंड की रीना देवी जैसे लाभार्थी अब निजी अस्पतालों के मुकाबले सरकारी एमचसीएच वार्डों की सुविधाओं और साफ-सफाई पर अधिक भरोसा जता रहे हैं। सिविल सर्जन डॉ राजकुमार चौधरी ने कहा कि यदि सरकारी प्रयास और सामाजिक भागीदारी इसी तरह बनी रही तो मातृ मृत्यु दर को न्यूनतम स्तर पर लाना जल्द ही संभव होगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Share this story