तेज रफ्तार वाहन ने प्रोफेसर को कुचला ,मौके पर हुई मौत

WhatsApp Channel Join Now
तेज रफ्तार वाहन ने प्रोफेसर को कुचला ,मौके पर हुई मौत


नवादा, 11 अगस्त (हि.स.)। जिले के हिसुआ बाजार में मंगलवार को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक प्रोफेसर की मौत हो गई।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मृतक की पहचान हिसुआ थाना क्षेत्र के पांचो मोहल्ला निवासी करीब 40 वर्षीय अरविंद कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि अरविंद कुमार महिला कॉलेज में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत थे।

जानकारी के अनुसार अरविंद कुमार अपने घर से दुकान की ओर जा रहे थे। इसी दौरान हिसुआ-राजगीर रोड पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर लगने के बाद वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही हिसुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच समेत अन्य माध्यमों से छानबीन कर रही

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजय कुमार सुमन

Share this story