साहित्य विभूषण श्री’ सम्मान से सम्मानित होंगे प्रो. डॉ. अरविंद नाथ तिवारी

WhatsApp Channel Join Now
साहित्य विभूषण श्री’ सम्मान से सम्मानित होंगे प्रो. डॉ. अरविंद नाथ तिवारी


पश्चिम चम्पारण(बगहा),9अक्टूबर(हि.स.)। के.बी. हिन्दी सेवा न्यास, बिसौली (बदायूं, उत्तर प्रदेश) की ओर से आयोजित अंतरराष्ट्रीय साहित्यिक कार्यक्रम में बगहा के प्रो. डॉ. अरविंद नाथ तिवारी को ‘साहित्य विभूषण श्री’ सम्मान से सम्मानित किया जायेगा। सम्मान समारोह 22 नवंबर को बिसौली स्थित आर.के. इंटरनेशनल स्कूल में होगा। सम्मान में प्रशस्तिपत्र, मोमेंटो, अंगवस्त्र और 2,100 रुपया की नकद राशि प्रदान की जायेगी।

प्रो. तिवारी वर्तमान में पीयूएसटी महिला महाविद्यालय, बगहा-1 में इतिहास विभाग के अध्यक्ष हैं। वह लंबे समय से पत्रकारिता, साहित्य लेखन और समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उनकी चार प्रमुख पुस्तकें—‘प्रश्नगत चम्पारण’, ‘गायत्री ध्यान साधना’, ‘महानायक मंगल पाण्डेय’ और ‘भारत के कर्णधार’—प्रकाशित हो चुकी हैं।प्रो. तिवारी को अब तक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न संस्थाओं एवं विश्वविद्यालयों की ओर से करीब 40 सम्मान मिल चुके हैं। इनमें ‘अटल बिहारी वाजपेयी सम्मान’, ‘डॉ. भीमराव आंबेडकर सम्मान’, ‘कवि सूर्यकांत त्रिपाठी निराला सम्मान’, ‘हिन्दी रत्न’, ‘ज्ञान रत्न’, ‘साहित्य ज्ञानाक्षर’ और ‘पत्रकार श्री सम्मान’ प्रमुख हैं।

वर्ष 2026 में भी उन्हें कई महत्वपूर्ण सम्मान मिले हैं। पांडिचेरी विश्वविद्यालय ने 30 जनवरी को वर्ष 2025 के लिए उन्हें राष्ट्रीय ‘आइकॉन’ सम्मान प्रदान किया। वहीं विश्व संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण आयोग, नई दिल्ली (भारत सरकार) की ओर से सामाजिकता, साहित्य और हिन्दी पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 17 अप्रैल को उन्हें मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया है। इसके अलावा गुरु फाउंडेशन, रोहतक (हरियाणा) ने 14 अगस्त को उन्हें ‘राष्ट्र शिक्षा गौरव सम्मान-2026’ से सम्मानित किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द नाथ तिवारी

Share this story