गौ माता के सम्मान में सोमवार को निकाला जायेगा जुलूस,सौंपेंगे ज्ञापन
अररिया 26 जुलाई(हि.स.)। गौ हत्या पर पूरे देश में पूर्ण तरीके से प्रतिबंध लगाने,गौ माता को राष्ट्रीय माता घोषित किए जाने के साथ ही उनके पालन पोषण देखरेख के लिए मंत्रालय में विशेष कानून बनाने की मांग को लेकर सोमवार को जिला मुख्यालय खड़ेश्वरी काली माता के प्रांगण से गौ सम्मान आह्वान अभियान के बैनर तले जुलूस निकाली जाएगीlजुलूस काली मंदिर से निकलकर चांदनी चौक होते हुए डीएम कार्यालय पहुंचकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपेंगे।
सोमवार के कार्यक्रम को लेकर रविवार को पटेल चौक स्थित महावीर मंदिर के प्रांगण में बैठक आयोजित की गई।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे बजरंग दल के पूर्व जिला संयोजक सह गौ सम्मान आह्वान अभियान के जिला प्रभारी मनोज सोनी ने कहा भारत के समस्त साधु संतों के आह्वान पर भारत में गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत लोगों से हस्ताक्षर कराई गई है,जो प्रार्थना पत्र के साथ हस्ताक्षर किया हुआ पत्र संकलन करते हुए राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री,राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम का प्रार्थना पत्र जिलाधिकारी को सौंपा जाएगा l सोनी ने कहा पूरे देश भर में एक साथ 27 जुलाई आज ही एक साथ ज्ञापन समस्त जिलाधिकारी को सौपा जाएगा l
मौके पर मौजूद बजरंग दल के पूर्व जिला सह गौ सम्मान आह्वान अभियान जिला प्रभारी मनोज सोनी, संजीव रजक, यशवंत शर्मा, करण कर्मकार, अंकित गुप्ता, विश्वजीत कुमार, आरंभ गुप्ता, पिंटू सोनी, आयुष भगत, दीपक शाह सहित बड़ी संख्या में गौ भक्त शामिल थे।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

