छात्र संघ अध्यक्ष ने प्राइवेट स्कूल की मनमानी के खिलाफ एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

WhatsApp Channel Join Now
छात्र संघ अध्यक्ष ने प्राइवेट स्कूल की मनमानी के खिलाफ एसडीएम को सौंपा ज्ञापन


अररिया 24 मार्च(हि.स.)। फारबिसगंज कॉलेज छात्र संघ के अध्यक्ष सह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रांतीय सदस्य सूरज चौधरी ने प्राइवेट स्कूल की मनमानी के खिलाफ दस सूत्री मांगों को लेकर मंगलवार को एक मांग पत्र सौंपा।

छात्र संघ अध्यक्ष ने मांग पत्र के माध्यम से कहा की अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद शिक्षा क्षेत्र में काम करने वाला विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है,जो लगातार छात्रों की समस्याओं के समाधान हेतु संघर्षरत रहता है। प्राइवेट स्कूलों की मनमानी अवैध वसूली अपने चरम पर है। प्राइवेट स्कूलों द्वारा विभिन्न शुल्कों के माध्यम से अभिभावकों का आर्थिक शोषण होता है। प्रतिवर्ष प्रवेश शुल्क तथा शिक्षण शुल्क मे बढ़ोत्तरी की जा रही है, जिससे कहीं न कहीं छात्रों के शिक्षण कार्य मे बाधा उत्पन्न हो रही है। प्राइवेट विद्यालयों द्वारा निर्धारित दुकान से ही ड्रेस तथा किताबों को खरीदने पर जोर दिया जाना एवं पुस्तक विक्रेताओं से सांठ गांठ करके कम दामों की पुस्तकों को अधिक रुपयों में छात्रों कों बेचना अवैध वसूली का एक सटीक हथियार बन चुका है।जिससे पूर्णतः छात्रों व अभिवावकों का मानसिक तथा आर्थिक शोषण हो रहा है, जिसे विद्यार्थी परिषद किसी भी हालात में बर्दाश्त नहीं करेगी।

वर्तमान मे पब्लिक स्कूल मात्र एक धन उगाही का केंद्र बन चुके है। जिससे पूर्णतय: शिक्षा का व्यवसायीकरण हो रहा है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, उन्नाव यह मांग करती है, कि सभी विषयों का समाधान शीघ्रतशीघ्र किया जाये अन्यथा अभाविप जल्द विशाल आन्दोलन के लिए बाध्य होगी।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story