निजी स्कूल की मनमानी की डीएम से शिकायत

WhatsApp Channel Join Now
निजी स्कूल की मनमानी की डीएम से शिकायत


अररिया 08 अप्रैल(हि.स.)।

अररिया जिला मुख्यालय में संचालित उमा देवी मदर्स प्ले स्कूल की मनमानी एवं अभिभावकों के साथ अनुचित व्यवहार को लेकर अभिभावक सह समाजसेवी रवि कुमार ने बुधवार को डीएम विनोद कुमार को एक मांग पत्र सौंप कर स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

डीएम को सौंपे गए मांग पत्र में रवि कुमार ने बताया कि उनका दो पुत्र उमा देवी मदर्स प्ले स्कूल में वर्ग एक और वर्ग चार में पढ़ता है।उन्होंने स्कूल प्रबंधन पर अभिभावकों के साथ अनुचित व्यवहार और मनमाना पूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए एनसीआरईटी गाइडलाइन से परे इन निश्चित दुकान में महंगी किताब खरीदने के लिए विवश करने का आरोप लगाया।अत्यधिक कीमत की किताबों के कारण अभिभावकों पर आर्थिक बोझ बढ़ने के साथ ही बच्चों को मानक प्रणाली के विपरीत पुस्तकों को पढ़ने के लिए विवश करने की बात कही।शिक्षा के अधिकार के हनन के साथ अभिभावकों पर जबरन आर्थिक बोझ को लेकर उन्होंने जांच कर स्कूल के खिलाफ कार्रवाई,एनसीआरईटी नियमों का पालन सुनिश्चित करने और अभिभावकों को अनावश्यक आर्थिक बोझ से राहत दिलाने की मांग की।

डीएम को सौंपे गए ज्ञापन के दौरान रवि कुमार ने डीएम को बताया कि ज्ञान भारती पुस्तक केन्द्र नामक दुकान से एक दर्जन से अधिक प्राइवेट स्कूल द्वारा किताब खरीददारी के लिए विवश किया जाता है।उक्त दुकानदार की व्यवहार ग्राहकों से अच्छा नहीं रहने और पूरी कीमत पुस्तक के लेने के साथ ही निर्धारित कीमत पर कॉपी खरीदने को विवश किया जाता है।उन्होंने बताया कि जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा प्राइवेट स्कूल की मनमानी को रोकने के लिए पत्र भी जारी किया गया था,लेकिन वह केवल डपोरशंखी साबित हो रहा है।इधर मामले पर स्कूल प्रबंधन से उनका पक्ष लेने के लिए संपर्क किया गया,लेकिन उन्होंने किसी तरह से संपर्क करने की कोशिश नहीं की।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story