नवादा के लाल मेजर अंशुमान को मिला सेना मेडल,बधाई का तांता

WhatsApp Channel Join Now
नवादा के लाल मेजर अंशुमान को मिला सेना मेडल,बधाई का तांता




नवादा, 18 अगस्त (हि.स.)। बिहार में नवादा के इंजीनियर बृजनंदन सिंह के पौत्र व प्रिय रंजन सिंह तथा कुमारी अर्चना के पुत्र 4 पर स्पेशल फोर्स में तैनात मेजर अंशुमान रंजन को उनके वीरता के लिए राष्ट्रपति ने सेना मेडल से सम्मानित किया। जिसके लिए उनके नवादा के न्यू एरिया स्थित घर पर बधाई देने वालों का ताता लगा हुआ है।

मेजर अंशुमान की मां कुमारी अर्चना ने मंगलवार को नवादा में बताया कि उनके पुत्र ने फरवरी माह में उधमपुर के बसंतगढ़ में अपने टीम के साथ मुठभेड़ के दौरान लश्कर के दो आतंकवादियों को मार गिराया था। इस वीरता व अदम्य साहस के लिए ही उन्हें राष्ट्रपति ने सेना मेडल प्रदान की।

नवादा नगर के न्यू एरिया निवासी मेजर अंशुमान रंजन को मिले सेना मेडल से इलाका के लोगों में काफी खुशी देखी जा रही है। शुभचिंतकों ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। उनके पिता प्रिय रंजन तथा माता कुमारी अर्चना ने अपने बेटे के वीरता पर सेना मेडल मिलने पर खुशी जाहिर करते हुए उसे मां भारती की सेवा में तन्मयता से लगे रहने का आशीर्वचन भी दिया है

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजय कुमार सुमन

Share this story