रोगी कल्याण समिति के सदस्यों ने सदर अस्पताल का किया निरीक्षण दिए कई निर्देश

WhatsApp Channel Join Now
रोगी कल्याण समिति के सदस्यों ने सदर अस्पताल का किया निरीक्षण दिए कई निर्देश


नवादा, 31 मई (हि.स.)। नवादा रोगी कल्याण समिति के सदस्यों ने रविवार को नवादा सदर अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि रक्त जांच (ब्लड टेस्ट) की व्यवस्था एक छोटे कमरे में संचालित हो रही थी, जिसके कारण मरीजों एवं उनके परिजनों को धूप, बारिश और अन्य असुविधाओं का सामना करना पड़ता था। इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए तत्काल अस्पताल के बड़े हॉल में जांच व्यवस्था संचालित करने का निर्देश दिया गया । हॉल को खुलवाकर मरीजों के लिए बेहतर सुविधा सुनिश्चित की गई।

इसके साथ ही इमरजेंसी विभाग में कुछ चिकित्सकों द्वारा मरीजों का दूर से ही परीक्षण किए जाने की शिकायत मिली। इस पर चिकित्सकों को निर्देशित किया गया कि वे अपने चैंबर में बैठकर मरीजों का समुचित परीक्षण एवं उपचार करें, ताकि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा मिल सके।

रोगी कल्याण समिति का प्रयास है कि नवादा सदर अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं अधिक व्यवस्थित, सुचारू और जनहितकारी बनें। अस्पताल की अन्य समस्याओं एवं आवश्यक सुधारों को लेकर शीघ्र ही बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से मुलाकात कर आवश्यक पहल करने का प्रयास किया जाएगा।

जनसेवा और बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए हमारा संकल्प निरंतर जारी रहेगा।

इसमें भाजपा नेता सह रोगी कल्याण समिति सदस्य अरविंद कुमार गुप्ता , नंदकिशोर चौरसिया , निशा राजवंशी , जेडीयू नेता सह रोगी कल्याण समिति सदस्य राजेंद्र प्रसाद उर्फ ज्योति पासवान , मंजू चन्द्रवशी , डॉक्टर कौशल कुमार के साथ जिला परिषद अध्यक्ष पुष्पा कुमारी, नगरपरिषद अध्यक्ष पिंकी कुमारी उपस्थित रहै ।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजय कुमार सुमन

Share this story