नेपाल में आयोजित लोक संस्कृति महोत्सव में सहरसा के नारदी भजन की प्रस्तुति

WhatsApp Channel Join Now
नेपाल में आयोजित लोक संस्कृति महोत्सव में सहरसा के नारदी भजन की प्रस्तुति


सहरसा, 19 अप्रैल (हि.स.)।

नेपाल के जनकपुरधाम में आयोजित परवाहा लोक संस्कृति महोत्सव में विभिन्न लोक कलाओं का प्रदर्शन किया गया।

इस अवसर पर सहरसा जिलान्तर्गत नवहट्टा प्रखण्ड के एकाढ़ गाँव से नारदी कीर्तन टीम की भागीदारी रही ।नारदी कीर्तन एक विशेष लोकगायन शैली है जो अब सहरसा के कुछ गाँवों में मात्र जीवित है।

सहरसा से नेपाल पहुंचे एकाढ़ नारदी मण्डली में अशोक राय, जीवेन्द्र राय,रतन झा,देवचन्द्र मिश्र,सोहन राय, निर्मल राय, अरविन्द राय,अविनाश कुमार आदि उपस्थित रहे ।

इस अवसर पर आयोजन समिति श्री युवा नाट्य कला परिषद द्वारा सहभागी कलाकारों को प्रतीक चिन्ह एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया ।

कार्यक्रम निर्देशक रमेश रंजन ने कहा कि एकाढ़ के बुजुर्ग कलाकारों द्वारा लोपोन्मुख नारदी कीर्तन की प्रस्तुति सराहनीय रहा ।ज्ञात हो कि नारदी भजन में भगवान की स्तुति विनती प्रार्थना का भावपूर्ण नृत्य के साथ मुख्य वक्ता गायन करते है।तत्पश्चात मंडली के अन्य सदस्य राग सुर ताल ढोलक झाल वादन के साथ भजन को दुहराते है।इस लुप्तप्राय जीवंत परम्परा का प्रदर्शन देख श्रोता भाव विभोर हुए।मैथिली अभियानी प्रवीण नारायण चौधरी ने इस परम्परा को सहेज कर इसके संरक्षण व संवर्धन का आह्वान किया।

हिन्दुस्थान समाचार / अजय कुमार

Share this story