वायरल फोटो मामले में लगभग 40 लोगों पर एफआईआर की तैयारी

WhatsApp Channel Join Now
वायरल फोटो मामले में लगभग 40 लोगों पर एफआईआर की तैयारी


सहरसा, 02 अगस्त (हि.स.)।

इंडियन इन्क्लूसिव पार्टी के राज्य प्रवक्ता डॉ धनोज कुमार ने दावा किया है कि विधायक ई आई.पी. गुप्ता की वायरल तस्वीर मामले में कानूनी कार्रवाई की तैयारी चल रही है।

उन्होंने कहा कि वायरल तस्वीर एआई आधारित तकनीक कृत्रिम बुद्धिमत्ता से निर्मित या एडिटेड है और इसे सोशल मीडिया पर प्रसारित कर विधायक की छवि धूमिल करने की कोशिश की गई है। डॉ धनोज कुमार के अनुसार, इस मामले में लगभग 40 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी की गई है।

उन्होंने दावा किया कि प्रस्तावित एफआईआर में यूट्यूब चैनल संचालकों, फेसबुक और व्हाट्सएप पर तस्वीर साझा करने वालों के अलावा जमुई के कई सोशल मीडिया हैंडलरों के नाम भी शामिल हैं।उन्होंने कहा कि फर्जी, भ्रामक या एआई से तैयार सामग्री बनाकर या प्रसारित कर किसी की छवि खराब करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही लोगों से अपील की कि किसी भी फोटो या जानकारी को सत्यापित किए बिना सोशल मीडिया पर साझा न करें।

हिन्दुस्थान समाचार / अजय कुमार

Share this story