श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ की तैयारी प्रारंभ

WhatsApp Channel Join Now


सहरसा,19 मार्च (हि.स.)।श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ को लेकर राजकीय कन्या उच्च विद्यालय नलकूप मैदान पूरब बाजार में रविवार को श्री नारायण सेवा संस्थान की बैठक आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता समिति के सदस्य सागर कुमार नन्हें तथा संचालन समिति के कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता ने किया। नन्हें कुमार ने कहा कि 7 अप्रैल से प्रारंभ श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में सुबह 6 बजे कथा स्थल से मंगल कलश यात्रा निकलेगी। जिसको लेकर आयोजन समिति के सदस्य संपर्क अभियान चला रहे है।संपर्क अभियान को लेकर आयोजन समिति द्वारा कई टीम बनाया गया है।जो शहर के विभिन्न इलाकों में जाकर सम्पर्क कर रहे है और लोगों को भागवत कथा एवं मंगल कलश यात्रा के बारे में बातें रहे है और लोगों से आयोजन में सम्मलित होने का आग्रह कर रहे है।

उन्होंने कहा की श्रीमद भागवत कथा को लेकर लोगों का बहुत अच्छा समर्थन मिल रहा है।आयोजन को भव्य बनाने के लिए और भी कई प्रकार का अभियान चलाया जाएगा।मंगल कलश यात्रा के लिए 25 मार्च 2023 से यज्ञ स्थल में रजिस्ट्रेशन होगा। श्रद्धालु कलश यात्रा में शामिल होना चाहेंगे वो कार्यालय में सम्पर्क कर अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते है।कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता ने बताया कि श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ 7 अप्रैल से 14 अप्रैल तक चलेगा। ज्ञान यज्ञ में लक्ष्मी जी, विष्णु जी, राधा कृष्ण, सीता राम लक्ष्मण, बजरंगबली, महादेव पार्वती मईया एवं अन्य देवी देवाओं का प्रतिमा बनेगा।ज्ञान यज्ञ में कई यजमान बनेंगे।

हिन्दुस्थान समाचार/अजय

Share this story