आरएसए के 17वें स्थापना दिवस पर नई कार्यकारिणी घोषित, प्रीति यादव बनी विश्वविद्यालय अध्यक्ष

WhatsApp Channel Join Now
आरएसए के 17वें स्थापना दिवस पर नई कार्यकारिणी घोषित, प्रीति यादव बनी विश्वविद्यालय अध्यक्ष


आरएसए के 17वें स्थापना दिवस पर नई कार्यकारिणी घोषित, प्रीति यादव बनी विश्वविद्यालय अध्यक्ष


सारण, 08 जुलाई (हि.स.)। शोध विद्यार्थी संगठन का 17वाँ स्थापना दिवस बुधवार को मनाया गया। इस दौरान सारण प्रमंडल के छपरा, सिवान और गोपालगंज से कार्यकर्ता व पदाधिकारी शामिल हुए। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ संगठन के संरक्षकों उज्ज्वल कुमार सिंह, गुलशन यादव, परमजीत सिंह, प्रमेन्द्र सिंह और विकाश सिंह सेंगर द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।

इस अवसर पर सत्र 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। संगठन का दावा है कि जेपीयू में इससे पहले किसी भी छात्र संगठन ने किसी छात्रा को इस शीर्ष पद पर नहीं बैठाया। इसके अलावा अंकित कुमार को संयोजक, सुनील सिंह व विशाल सिंह को सह-संयोजक तथा रिया शर्मा को छात्रा प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

संरक्षक उज्ज्वल कुमार सिंह ने कहा कि आरएसए पिछले 17 वर्षों से छात्र हितों पारदर्शी शिक्षा और परीक्षा प्रणाली के लिए लगातार संघर्ष कर रहा है। नई टीम से संगठन को मजबूत बनाने और छात्र हितों की लड़ाई को आगे बढ़ाने का आह्वान किया गया। साथ ही विश्वविद्यालय प्रशासन से शैक्षणिक अनियमितताओं को दूर करने की मांग की गई।

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Share this story