मां लक्ष्मी मंदिर में पांच देवी देवताओं के प्रतिमा का हुआ प्राण प्रतिष्ठा

WhatsApp Channel Join Now
मां लक्ष्मी मंदिर में पांच देवी देवताओं के प्रतिमा का हुआ प्राण प्रतिष्ठा


अररिया,26 अक्टूबर(हि.स.)। अररिया के भोड़हा स्थित मां लक्ष्मी मंदिर में सोमवार को मां लक्ष्मी सहित पांच देवी-देवताओं की प्रतिमाओं की प्राण-प्रतिष्ठा श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ किया गया। मुख्य पंडित हरिमोहन झा एवं उनकी टीम ने वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ धार्मिक अनुष्ठान कराया। इस दौरान मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना से भक्तिमय माहौल बना रहा।

मंदिर में मां लक्ष्मी के अलावा मां सरस्वती, मां पार्वती, भगवान शिव और वीर बजरंगबली की प्रतिमाएं स्थापित की गईं। प्राण प्रतिष्ठा के बाद श्रद्धालुओं ने देवी-देवताओं के दर्शन कर परिवार, समाज और क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की। आयोजन में भोड़हा सहित आसपास के गांवों के ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन को सफल बनाने में मंदिर समिति के सदस्यों और ग्रामीणों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

समिति के सदस्य भोला प्रसाद सिंह, तरणेश्वर सिंह, संजीव सिंह, संजीत सिंह, नृपेन कुमार सिंह, गोपाल कृष्ण सिंह, अर्जुन सिंह, विक्रम सिंह, कैलाश प्रसाद सिंह, मनोज सिंह, विनय सिंह, रघुवीर सिंह, कामेश्वर प्रसाद सिंह, बलराम सिंह, पशुपति सिंह, संजय सिंह, श्याम सिंह, शिव प्रकाश सिंह, कमल सिंह, अजीत सिंह, सतेन्द्र सिंह, अनिल सिंह, सुनील सिंह, नवल सिंह, हरिकृष्ण सिंह, सतीश कुमार सिंह, कृष्णा आनंद, रौशन सिंह, रोहित सिंह, गौरव सिंह, राजेश सिंह और धर्मनाथ सिंह सहित अन्य सदस्यों ने आयोजन में सहयोग करने वाले श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणों के प्रति आभार व्यक्त किया।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

767204 Articles

Share this story