बिहार भाजपा ओबीसी मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष प्रमोद चंदवंशी ने संभाला पदभार
पटना, 03 जून (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा, बिहार प्रदेश के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद चंद्रवंशी ने बुधवार भाजपा प्रदेश कार्यालय में विधिवत पदभार ग्रहण किया।
इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों, मोर्चा के नेताओं तथा विभिन्न जिलों से पहुंचे हजारों कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद चंद्रवंशी ने पार्टी के केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है, वह केवल एक पद नहीं बल्कि संगठन और समाज के प्रति एक बड़ी जिम्मेदारी है।
उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमेशा पिछड़े, अति पिछड़े और वंचित वर्गों के सम्मान, सशक्तिकरण और विकास को प्राथमिकता दी है।
उन्होंने कहा कि ओबीसी मोर्चा संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने के लिए कार्य करेगा तथा केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का अभियान चलाएगा।
पदभार ग्रहण समारोह में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष रंजन राय, प्रदेश मंत्री प्रभाकर मिश्रा सहित ओबीसी मोर्चा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में शिवपूजन राम, संजय निषाद, संतोष पटेल, रमन चंद्रवंशी, विकास सैनी, मुन्ना चौहान, भूपेंद्र यादव, विवेक सैनी, चंदन जायसवाल, भावना शर्मा, प्रीति सिंह चंद्रवंशी, जय शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इसके अलावा प्रीति सिंह, अमरनाथ शर्मा, अभय सिंह, चंपा देवी, संजय गुप्ता, अनीता शर्मा और बिट्टू सोनी भी उपस्थित रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुरभित दत्त

