राजस्व कर्मचारी के अनिश्चितकालीन हड़ताल के समर्थन में अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ गोपगुट का प्रदर्शन

WhatsApp Channel Join Now
राजस्व कर्मचारी के अनिश्चितकालीन हड़ताल के समर्थन में अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ गोपगुट का प्रदर्शन


अररिया 25 मार्च(हि.स.)।

बिहार के भूमि सुधार एवं राजस्व विभाग के कर्मचारी पिछले 11 फरवरी 2026 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं।जिसके समर्थन में बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ के साथ उनके समर्थन में बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ गोपगुट ने बुधवार को अररिया में प्रदर्शन किया।

अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ गोपगुट के अध्यक्ष मोहन सहनी,संरक्षक बानेश्वर वर्मा एवं सचिव दामोदर शर्मा के नेतृत्व में हड़ताली राजस्व कर्मचारियों के समर्थन में नेताजी सुभाष स्टेडियम से विरोध मार्च करते हुए समाहरणालय पहुंचा,जहां मुख्यमंत्री एवं उप मुख्यमंत्री सह मंत्री भूमि सुधार एवं राजस्व विभाग के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया।जिसमें पिछले वर्ष 2025 जून में विभाग के अधीनस्थ कार्यरत राजस्व कर्मचारियों के प्रतिनिधियों एवं राज्य सरकार के विभागीय अपर सचिव के साथ 17 सूत्री मांगों पर लिखित सहमति बनने के बावजूद कार्यान्वयन अब तक नहीं हो पाने पर नाराजगी जाहिर की गई।

परिणामस्वरूप अपने मांगों के समर्थन में राजस्थान कर्मचारियों के 11 फरवरी से अनवरत सामूहिक हड़ताल के कारण विभागीय कार्यों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की बात कही गई।प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों ने मांगों पर सकारात्मक विचार कर लागू करने की मांग की गई,अन्यथा उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई।

प्रदर्शनकारियों में मोहन सहनी, बानेश्वर वर्मा,दामोदर शर्मा,अजीत कुमार सिंह,सुनील कुमार यादव,मो.सलाउद्दीन,माधव झा,अशोक यादव,विजेंद्र झा, दिलीप चंद्र ऋषिदेव,रामदेव पासवान,अमिताभ कुमार,रामप्रकाश निराला,राजू कुमार,शंभूनाथ कुमार,त्रिभुवन कुमार,पप्पू कुमार,गिरानंद पासवान,प्रवीण कुमार आदि मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story