संविधान दिवस पर मध्य विद्यालय घीवहा में निकाली गई प्रभात फेरी

WhatsApp Channel Join Now
संविधान दिवस पर मध्य विद्यालय घीवहा में निकाली गई प्रभात फेरी


अररिया 26 नवम्बर(हि.स.)। संविधान दिवस के मौके पर गुरुवार को फारबिसगंज के मध्य विद्यालय घीवहा में प्रभात फेरी निकाली गई। इसमें विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं, छात्र-छात्राओं और विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्यों ने भाग लिया। गाजे-बाजे और नारों के साथ प्रभात फेरी विद्यालय परिसर से निकलकर पोषक क्षेत्र के विभिन्न मार्गों से गुजरी। इस दौरान बच्चों ने लोगों को संविधान के महत्व, मौलिक अधिकारों और नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया।

मौके पर प्रधानाध्यापक प्रदीप शर्मा ने बच्चों को संविधान की प्रस्तावना, मौलिक अधिकारों एवं कर्तव्यों की जानकारी देते हुए एक जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम में सचिन कुमार रजक, प्रभात कुमार प्रवीण, विजय कुमार, जुलकर नैन, अनुपम ऋषिदेव, रंजन कुमार, विद्यालय शिक्षा समिति की अध्यक्ष फूलन देवी और सचिव मीरा रानी दास सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

783798 Articles

Share this story